फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sense of a farmer in debt

कर्ज में डूबे किसान की थमीं सांसे

Fri, 28 Jul 2017 11:28 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sense of a farmer in debt
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना श्रीनगर के एक गांव में बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान एक किसान की सदमे से मौत हो गई। कर्ज लेकर बनवाया गया कुंआ पिछली बारिश में धंस गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सिजवाहा गांव निवासी राधाचरण पाल (50) छह बीघा भूमि का काश्तकार था। मृतक  के पुत्र मुकेश ने बताया कि वर्ष 2011 में पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड पर इलाहाबाद बैंक श्रीनगर से 80 हजार रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन


इसकी वह अदायगी नहीं कर सके। उसके बाद फसल की सिंचाई की व्यवस्था के लिए उन्होंने दो वर्ष पहले साहूकारों से करीब दो लाख का कर्ज लिया था। इसके बाद खेत में कुंआ खुदवाया था। जो पिछली बारिश में धंस गया। कर्ज की अदायगी के लिए वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह राधाचरण खेत पर गया और मेड़ पर बैठ गया। इसी दौरान अटैक पड़ने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह का कहना है कि किसान की मौत की सूचना मिली है। कानूनगो व लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed