{"_id":"58ea744f4f1c1bfc5c5b4482","slug":"schoolgirls-molested-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को रोक युवकों ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को रोक युवकों ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में खेतों से वापस आ रही दलित छात्रा को चार युवकों ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसे जिंदा फूंकने की धमकी दी लेकिन छात्रा से शोर मचा दिया। इससे ग्रामीणों ने दो युवकाें को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी सहित दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है। पीड़ित छात्रा गांव में इंटर की परीक्षा दे रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शनिवार की शाम खेतों से घर वापस आ रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव धनपुरा निवासी अनुज प्रजापति, रवि प्रजापति, अभिलाष प्रजापति ने अपने साथी गोविंद प्रजापति निवासी छानी ने उसको रास्ते में रोक लिया और दुपट्टा खींचकर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे परीक्षा देने जाते समय जिंदा जला देने की धमकी दी लेकिन युवकों की इस धमकी से छात्रा डरी नहीं और युवकों का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस वारदात में दो युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने, पास्को एक्ट की धाराओं के साथ दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है और पीड़ित छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। छात्रा पड़ोसी गांव में संचालित इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है और इस समय छानी गांव के इंटर कालेज में परीक्षा दे रही है।
विज्ञापन