फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sandhigadh halat mein halwai ki maut

संदिग्ध हालात में हलवाई की मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:58 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 11 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
sandhigadh halat mein halwai ki maut
जिला अस्पताल गेट पर परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झलोखर बसस्टैंड के पास हलवाई का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुरारा थाने में तहरीर दी है। घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने पर कई युवक उससे छीनाझपटी करते दिखे। मगर   उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं दिखी।  
विज्ञापन

   
कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर निवासी कारेलाल प्रजापति ने बताया उसका पुत्र अरविंद (35) हलवाई का काम करता था। पिछले शनिवार को अरविंद काम करने ललपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव गया था। रविवार सुबह छह बजे अरविंद का शव झलोखर गांव के बस स्टैंड के पास लोगों ने पड़ा देखा। मौके पर पहुंचने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कारेलाल ने आशंका जताई है कि उसके पुत्र को किसी ने कुछ खिलाकर मार डाला है। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसके फुटेज देखने पर कुछ युवक उसके पुत्र के साथ छीनाझपटी करते दिखे हैं। मगर छीनाझपटी करने वालों की तस्वीर स्पष्ट नहीं आ रही है। एसओ केके पांडेय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed