फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sadar village growth stalled

सदर गांव में विकास की रफ्तार ठप

Mon, 06 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sadar village growth stalled

राठ ब्लाक मुख्यालय से महोबा मार्ग पर 10 किमी दूर बसा सदर आज बुनियादी

विज्ञापन
सुविधाओं से जूझ रहा है। इस गांव में सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की है। वैसे तो गांव में 3 हैंडपंप लगे हैं। लेकिन सिर्फ एक हैंडपंप के भरोसे पूरा गांव है।

सदर गांव में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए सुबह से ग्रामीणों की लाइन लग जाती है। ग्रामीणों को पानी भरने के लिए घंटों खडे़ रहना पड़ता है। ग्राम पंचायत कैंथा से जुडे़ इस गांव के बाशिंदे बताते हैं कि पांच साल हो गए।

आज तक गांव में प्रधान ने कोई विकास कार्य नहीं कराया। महीने से गांव में सफाई कर्मी नहीं है। जिससे गांव की गलियों में कूडे़ का अंबार लगा है। पानी पीने के लिए जानवर यहां वहां भटकते है। गांव में जो छोटे छोटे तालाब है वह भी सूखे हैं।

करीब 2 हजार की आबादी वाले इस सदर गांव में विकास की रफ्तार पूरी तरह से ठप है। गांव में एक हैंडपंप कई सालों से खराब पडा हुआ है। दूसरा हैंडपंप से मटमैला पानी निकल रहा है।

गांव का प्रधान कल्लू और अधिकारी कभी कभार ही गांव में आते हैं। मुख्य सड़क से गांव तक जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह से उखड़ गई है। गांव में ज्यादातर बिरादरी रैकवार और दलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed