{"_id":"6a8b0b12e31d778a6f0078eb","slug":"heavy-vehicles-will-be-prohibited-on-the-tilpata-dadri-road-noida-news-c-23-1-lko1064-104008-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तिलपता-दादरी मार्ग पर भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तिलपता-दादरी मार्ग पर भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वीवीआईवी आगमन के चलते यातायात डायवर्जन
-डेंसो इंडिया कंपनी दौरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
गौतमबुद्धनगर। जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी सोमवार सुबह 11 बजे जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ तिलपता स्थित डेंसो कंपनी पहुंचेंगे। तिलपता गोलचक्कर से दादरी मार्ग स्थित डेन्सो इंडिया कंपनी में देश-विदेश के अति विशिष्ट लोगों के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तिलपता-दादरी मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार, नो-एंट्री अवधि में भारी मालवाहक वाहन चालकों को आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। कंटेनर डिपो से तिलपता गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी वाहन दादरी-रूपवास बाईपास होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं सूरजपुर से दादरी की ओर जाने वाले भारी वाहन 130 मीटर मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र बादलपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
इसी प्रकार सिरसा गोलचक्कर से तिलपता गोलचक्कर होते हुए दादरी/कंटेनर डिपो की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इस यातायात डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों के आवागमन को पूरी तरह सुगम रखा जाएगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने यह भी बताया कि इस दौरान यदि किसी को यातायात संबंधी कोई असुविधा होती है, तो वे यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।