{"_id":"6a8b03a94bc92f30f006de3d","slug":"married-woman-driven-to-suicide-by-dowry-harassment-fir-against-six-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-139055-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने दी जान, 6 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने दी जान, 6 पर एफआईआर
विज्ञापन
23jjrp27- मृतका प्रबीना का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के गांव दूबलधन पाना बिध्यान में एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
सोनीपत के नसीरपुर बांगर निवासी मृतका प्रवीना के पिता सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि करीब 6 माह पहले बेटी प्रवीना की शादी दूबलधन के अनिश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रवीना को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। उनसे कभी 15 हजार रुपये, तो कभी एसी और वॉशिंग मशीन की मांग की गई। प्रवीना का पति अनिश पीजीआईएमएस रोहतक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
प्रवीना के चाचा सुरेश ने बताया कि शादी के दो माह बाद ही उससे फोन छीन लिया गया था। उसे मायके में बात नहीं करने दी जाती थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे बार-बार परेशान करते थे। सुरेश ने बताया कि तीन दिन पहले ही प्रवीना से फोन पर बात हुई थी, पर उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी। थाना प्रभारी बेरी योगेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। पति, देवर, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।