फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of marpeet

Noida News: पत्नी से विवाद में पति का पारा हाई, मोबाइल छीना और कर दी धुनाई

Sun, 23 Aug 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
allegation of marpeet
- अन्य मामले में फ्लैट की चाबी बनी मारपीट की वजह, प्रॉपर्टी डीलर ने साथी संग युवक को पीटा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं। जिसमें पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच शुरू की है। इनमें फ्लैट की चाबी को लेकर विवाद, पति-पत्नी का झगड़ा और बाइक में टक्कर मारने का हर्जाना शामिल है।
बरौला गांव की अस्मिता से अलग रह रहे पति सोनू ने मारपीट की। अस्मिता 20 अगस्त की रात बारह बजे सेक्टर-76 के एक रेस्तरां से खाना खाकर लौट रही थी। रास्ते में सोनू ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और अभद्रता की। विरोध करने पर उसने अस्मिता से मारपीट की। सेक्टर-49 थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-107 में एक प्रॉपर्टी डीलर ने फ्लैट की चाबी के विवाद में प्रॉपर्टी का काम करने वाले अजीत को पीट दिया। ग्रेटर नोएडा स्थित सोसाइटी में रहने वाले आदित्य कुमार के भाई अजीत को प्रॉपर्टी डीलर रवि ने हार्टबीट सोसाइटी के बाहर बुलाया। रवि ने गौतम और संजय के साथ मिलकर अजीत के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही सेक्टर-62 में राकेश शर्मा की पेंट की दुकान के बाहर खड़ी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। कार चला रहे सेक्टर-58 के रहने वाले गौरव यादव से जब बाइक ठीक कराने का हर्जाना मांगा तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपने साथियों को बुलाकर राकेश और उनके भाई-भतीजों को डंडों से पीटा। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed