फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road accident deaths in the contract Postman

मार्ग दुर्घटना में संविदा पोस्टमैन की मौत

Sun, 05 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road accident deaths in the contract Postman
सदर अस्पताल में रोती बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रिटायरमेंट होने के बाद संविदा पर तैनात साइकिल सवार पोस्टमैन को चंदपुरवा गेट के निकट हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम
विज्ञापन


तोड़ दिया। चंदपुरवा गांव निवासी सुखलाल विश्वकर्मा (65) डाक विभाग में पोस्टमैन पद पर कार्यरत था। रिटायरमेंट होने के बाद वह बतौर संविदा में डाक विभाग में ही काम करता रहा। शनिवार को सुबह साइकिल से डाकखाने के लिए घर से निकला। लेकिन चंदपुरवा गेट के पास हाइवे पर एक ट्रक उसे कुचलता
विज्ञापन


हुआ निकल गया। गंभीर हालत में यूपी 100 ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सजेती पहुंचते-
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। जिस पर परिजन उसे वापस ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भतीजा लल्लू ने बताया कि ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed