फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Riot robbers robbed in police custody

जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला, तीन घायल

Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Riot robbers robbed in police custody
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जमीनी विवाद में छह से अधिक लोगों ने एक घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें एक ही परिवार के पिता-पुत्र व बहू घायल हो गए। झगड़े  को बढ़ता देख मोहल्ले के लोगों के आने व उनके ललकारने के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों पर लूटपाट कर मारपीट करने की कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



मुख्यालय के मांझखोर रमेड़ी निवासी आशुतोष शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह अपने पिता हरिहर कृष्ण शुक्ला, मां श्याम देवी, पत्नी राधा, पुत्र पुष्पेंद्र, पुत्री निकिता व स्मृति के साथ मौजूद था। तभी पड़ोसी बद्दल व उसके पुत्र निजाम, इरफान, इमरान, जावेद उर्फ जुग्गी, बद्दल की बहन, अकबर सहित अन्य लाठी, डंडा व धारदार हथियार लेकर आए और उसका दरवाजा तोड़ने लगे। पत्नी व उसकी पुत्रियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने हमला बोल दिया, जिससे वह, उसके पिता व पत्नी घायल हो गईं। आरोप लगाया कि हमलावर उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये, पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन



चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए और उनके ललकारने पर हमलावर भागे। जाते जाते बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। काफी देर तक दोनों पक्षों से पथराव भी हुआ। घायल आशुतोष, हरिहरकृष्ण व राधा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दूसरे पक्ष से बद्दल ने बताया कि सुबह विद्युत के पोल में सरकारी लाइट लगाने आए थे। इस पर आशुतोष ने लाइट लगाने से मना किया। इसी पर विवाद हुआ था। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है। बताया कि चार हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed