फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Restrictions on the movement of trucks in the village

ट्रकों की गांव के अंदर से आवाजाही पर पाबंदी

Fri, 04 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on the movement of trucks in the village

सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव में बेतवा नदी की मौरंग

विज्ञापन
खदानों में ट्रकों की आवाजाही से आएदिन हो रहे हादसों व उसके बाद होने वाले हंगामे से परेशान प्रशासन को आखिरकार ग्रामीणों की मांग के आगे झुकना पड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे जिले के आला अफसरों ने गांव से होकर जाने वाले ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव के बीच से बेतवा नदी की मौरंग खदान रिरुआ, बसरिया व देवराही आने जाने वाले ट्रक निकलते है। इसी रास्ते में गांव के तीन प्राथमिक विद्यालय पड़ते है। जिनके भवन भी चटक गए है।

गांव के नाली व खड़ंजा तहस-नहस हो गए हैं। गांव में पैदल चलना दूभर हो गया है। सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही से आएदिन हादसे होते है। ग्रामीण बताते है कि ओवरलोड ट्रकों के टायर फटने से कई बार लोग घायल हो चुके हैं।

ग्रामीण लगातार ट्रकों की आवाजाही बंद कराने को लेकर अफसरों के सामने गुहार लगाते रहे हैं। पिछले माह 15 वर्षीय नरेंद्र के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने खदान के रास्ते को बदलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।

बुधवार को रोहित के कुचलकर मौत होने के बाद रास्ता बदलने को लेकर देर रात तक बवाल हुआ था। तब घटनास्थल पर पहुंचे एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौरंग खदान का रास्ता बदलवाने का आश्वासन देकर ट्रकों की आवाजाही बंद करा दी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देशराज व नरेंद्र, धनीराम आदि ने बताया कि दूसरे दिन एक भी ट्रक गांव से होकर नहीं निकला। जिससे काफी राहत रही।

प्रभारी एसडीएम राठ व सरीला राजेश कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकरी ने मौरंग खदान की ओर जाने वाले ट्रकों को गांव से होकर गुजरने पर पाबंदी लगा दी है। मौरंग ठेकेदारों को गांव से बाहर रास्ता बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed