फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Public confidence in the administration is moving slowly

लोगों में धीरे-धीरे बढ़ रहा प्रशासन के प्रति विश्वास

Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Public confidence in the administration is moving slowly

बिवांर कस्बे में हुए बवाल को लेकर लोगों के जेहन से

विज्ञापन
धीरे-धीरे दहशत कम होती जा रही है। फिलहाल गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर लोगों से कहा किसी भी समस्या के लिए उनसे सीधे मिलें। सभी लोग अपनी दिनचर्या में आ जाएं और दुकानें खोलकर अपना धंधा शुरू करें। उधर, कस्बे में महिलाओं का तो कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा का धरना जारी रहा।
 
बिवांर कस्बे में हुए कांड को लेकर 13 दिन से चल रहे घटना क्रम में एक नया मोड़ आता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को आरोपी बनाए गए 900 अज्ञात लोगों के  नाम हटाने व धारा 395 को हटाने की संस्तुति कर दी। इसके बाद लोगों में कुछ संतोष देखने को मिला।

लेकिन अभी भी कुछ लोग सशंकित हैं कि कहीं कुलपहाड़ कांड जैसी पुनरावृत्ति न हो जाए। गुरुवार को भी पूरी तरह बाजार की बंदी रही। व्यापार मंडल की बैठक भी हुई। जिसमें व्यापारी बराबर माथापच्ची करते रहे।

बैठक के बाद चंद दुकानें खुली भी लेकिन फिर बंद हो गई। वहीं शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी संध्या तिवारी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह कस्बे में आए और उन्होंने उदयभान सिंह विद्यालय में व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की। कहा 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा वापस लिया जा चुका है।

डीएम ने कहा कि 27 जुलाई को बैठक में कहा था कि अज्ञात लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह मामला प्रक्रिया में था, जो जांच के बाद सार्वजनिक किया गया है। उम्मीद जताई कस्बे में पुरानी जैसी रौनक जल्द वापस लाएंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो वह लोग सीधे उनसे या जिलाधिकारी से मिले। किसी से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस किसी भी तरह की नाजायज कार्रवाई नहीं करेगी।

लेकिन व्यापारी व ग्रामीण अधिकारियों की बातों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पाए। व्यापारियों से मिलने के बाद दोनों अधिकारी धरने में बैठी महिलाओं से मिलने पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनसे मांग की कि सभी गिरफ्तार किए गए व नामजद लोगों के मामले का निस्तारण भी शीघ्र किया जाए।

इस पर डीएम ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया के तहत आ गया है, लेकिन फिर भी जांच कर निर्दोषों को हटाया जाएगा। अधिकारियों के जाने के बाद जब महिलाओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होती हैं, धरना जारी रहेगा।

मुख्यालय में बिंवार कांड के विरोध में 11वें दिन कलेक्ट्रेट में भाजपा का धरना जारी रहा। धरने को शिवप्रकाश सिंह उर्फ कल्लू ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, बाबूराम निषाद, नीलम भारती, जिलमंत्री किशन व्यास, कुलदीप निषाद, मनीषा अनुरागी, शिवनारायण सोनकर ने सपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed