फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Procession carrying black flags removed by traders on FIR

एफआईआर दर्ज होने पर व्यापारियों ने काले झंडे लेकर निकाला जुलूस

Wed, 24 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Procession carrying black flags removed by traders on FIR

नगर पंचायत कुरारा अध्यक्ष और सभासदों के बीच शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं

विज्ञापन
आ रहा है। मंगलवार सुबह नगर व्यापार मंडल व गल्ला व्यापार संघ के बैनर तले व्यापारियों ने काले झंडे लेकर जुलूस निकाला। फिर मुख्यालय आए सभासदों व व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय पावर सीज करने की मांग करते हुए एसडीएम को अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सभासदों व मुकदमे में नामित व्यापारी की गिरफ्तारी की मांग की है।

सोमवार को कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष माया बाल्मीकि जब अपने कक्ष में बैठी थी तभी सभासद गोर्वधन गुप्ता, पंकज पालीवाल व व्यापारी सैलानी गुप्ता पहुंचे। दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ।

अभद्रता किए जाने व जानमाल की धमकी देने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तीनों के खिलाफ थाने में धारा 147, 504 व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले को लेकर मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल व गल्ला व्यापार संघ के पदाधिकारी भड़क गए और व्यापारियों ने काले झंड़े लेकर जुलूस निकाल बाजार में सभा की।

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने कहा एक व्यापारी व सभासदों से अध्यक्ष पति ने अभद्रता की और फिर फर्जी मुकदमा लगवा दिया। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर बृजनंदन राय को सौंपा।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि अपने पद का दुरुपयोग कर रहीं है। कहा कि अध्यक्ष के पति घनश्याम बाल्मीकि रोडवेज कर्मी है, जो अक्सर सभासदों से रौब गांठते हैं।

व्यापारियों ने बताया कि अध्यक्ष पुलिस को गुमराह कर सभासदों का उत्पीड़न करा रही हैं। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष कुरारा को भी निलंबित किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में सैलानी गुप्ता, फहीम खां, रामप्रकाश, बाबूसिंह, श्यामजी सोनी, कमलेश, सुशील कुमार, गनेश प्रसाद, रविकुमार, पंकज कुमार, आकाश गुप्ता, सत्यम गुप्ता सहित  सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

उधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि सभासद गोर्वधन गुप्ता, पंकज पालीवाल व सैलानी गुप्ता समेत 10 अज्ञात लोगोें ने कार्यालय आकर अभद्रता कर जानमाल की धमकी दी, पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। अध्यक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed