{"_id":"5c38dca0bdec227356148d00","slug":"police-sent-four-accused-to-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Fri, 11 Jan 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav
hamirpur
hamirpur
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद नरमुंड कंकाल को सील करता कर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कस्बे के विक्रम हत्याकांड के खुलासे के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चारों हत्यारोपियो का मेडिकल करा न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। नाले से बरामद युवक के नरमुंड कंकाल को चिकित्सकों ने डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करीब ढाई माह से उलझे सिर कटे शव की गुत्थी को सुलझाते हुए एसपी हेमराज मीना ने विक्रम हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस हत्या के मास्टर माइंड रघुवीर यादव व हत्याभियुक्त केशव यादव, रतीश यादव व ट्रैक्टर चालक पप्पू को गिरफ्तार करके हत्याकांड की पूरी कहानी बताई थी। जिसमें जमीनी विवाद को लेकर विक्रम की हत्या करने की बात सामने आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी रघुवीर यादव, केशव यादव, रतीश यादव व चालक पप्पू का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सकों ने नरमुंड कंकाल को सील करके डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल सकेगा कि नरमुंड कंकाल विक्रम का है या किसी और का।
नाले से नरमुंड कंकाल बरामद होने के बाद परिजन पुत्र के बचे हुए अस्थि का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। जिसके लेने के लिए वह पीएम हाउस पहुंचे। लेकिन वहां चिकित्सक ने पूरे नरमुंड कंकाल को सील कर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया।