{"_id":"bf29b0b9c32000cb04c4f3f0809992e8","slug":"police-authorities-put-strength-in-open-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुलवाने में पुलिस प्रशासन ने झोंकी ताकत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार खुलवाने में पुलिस प्रशासन ने झोंकी ताकत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर कस्बे में बवाल के बाद बंद पड़े बाजार को खुलवाने को लेकर पुलिस
विज्ञापन
प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया। साथ ही सपाई भी इसमें जुटे रहे। रविवार को
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बिवांर कस्बे के लोगों से अपील की कि वह
अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर काम शुरू करें। किसी भी अफवाह में न फंसकर
भय मुक्त जीवन व्यतीत करें।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि बिवांर के लोगों को कुछ असामाजिक तत्व बरगला रहे हैं।
अफवाह फैलाई जा रही है कि यदि वह कस्बे में काम शुरू करेंगे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कहा की कि पुलिस प्रशासन किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेगा। जिला व पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है और वह भयमुक्त व सामान्य जीवन व्यतीत करें।
बिवांर कस्बे में छेड़खानी से आहत होने पर छात्रा आत्मदाह कांड और बवाल पर पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के बाद से बाजार बंद होने से जिला व पुलिस प्रशासन बेचैन है। वहीं सपा नेता व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खुलवाने को कस्बे में डेरा डाले हैं।
इसी प्रयास में रविवार को सपा के पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामधार सिंह कछवा, सदर विधायक शिवचरण प्रजापति, पूर्व विधायिका अंब्रेश कुमारी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष इदरीश खान सहित दर्जन भर सपाई कस्बे के व्यापारियों को दुकानें खोलने के लिए मनाते रहे।
जिस पर कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन उनके जाते ही फिर से बंद हो गई। अंब्रेश कुमारी ने बताया कि बताया कि पीड़ित मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बोलीं कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। जब अज्ञात 900 लोगों को पकड़ने के बावत पूछा तो जवाब दिया कि इसके लिए आप किसी सक्षम अधिकारी से बात कर सकते हैं।