फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   phanse laga yuvak ne ki khudkushi

फांसी लगा युवक ने की खुदकुशी

Mon, 03 Jun 2019 11:49 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Mon, 03 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
phanse laga yuvak ne ki khudkushi
sucide shimla
गोहांड। कस्बे के विवेकानंद मोहल्ले में सोमवार सुबह युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


 विवेकानंद नगर निवासी मनप्यारे पाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तीन दिन पूर्व उसका अविवाहित छोटा पुत्र मनोज (21) परिजनों के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी बिलगाय गांव गया था। मनोज सोमवार को सुबह सात बजे अकेले घर लौट आया और घर में आकर एक कमरे में जाकर छत के कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। घर के छोटे बच्चों ने देखा तो रिश्तेदारी में गए परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। पिता मनप्यारे ने बताया कि मनोज का घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। घटना का कारण उन्हें खुद कुछ समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया वह अविवाहित था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जरिया थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी थाने में नहीं दी गई है। वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed