फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Passenger stranded for hours in the jam on the highway

हाइवे पर जाम में घंटों फंसे रहे यात्री

Sat, 20 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Passenger stranded for hours in the jam on the highway

यमुना पुल के धंसने से हमीरपुर और महोबा जनपदों में गिट्टी और मौरंग के

विज्ञापन
व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। शुक्रवार को जैसे ही पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर पुलिस ने रोक लगाई तो हाइवे पर मुख्यालय से लेकर मौदहा तक ट्रकों की लंबी लाइनें लग गई। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। गिट्टी-मौरंग भरे ट्रकों के बेतवा पुल पर खड़े हो जाने से बसें जाम में घंटों फंसी रहीं।

जिले का प्रमुख व्यवसाय मौरंग है, इसी से खनिज विभाग प्रतिवर्ष कई करोड़ का राजस्व प्राप्त करता है। इसी तरह महोबा जनपद की गिट्टी दूर-दूर तक जाती है। इन दोनों जनपदों में होने वाला व्यवसाय इसी यमुना पुल के  जरिए होता है।

जिले मेें मौजूदा समय में बेतवा और केन नदी में मौरंग की खदानें संचालित हैं। इन्हीं खदानों से प्रतिदिन 1400 से 2000 ट्रक मौरंग लेकर आसपास के कई जनपदों में जाते हैं।

इसी तरह महोबा जिले से 600 से 700 ट्रक गिट्टी प्रतिदिन बाहरी जनपदों को भेजी जाती है। ट्रकों में लोड की जाने वाली मौरंग में पानी आने से सड़कों पर गुजरने वाले ट्रक मार्गों को पानी से लबालब किए रहते हैं।

पुल के कमजोर होने की यह भी प्रमुख वजह मानी जा रही है। ब्रिज के डैमेज होने से तमाम भारी वाहन हाईवे पर और राठ तिराहे पर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed