फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Not even the sun appeared for the fourth consecutive day

लगातार चौथे दिन भी नहीं हुए धूप के दर्शन

Mon, 19 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Not even the sun appeared for the fourth consecutive day

लगातार चौथे दिन भी धूप के न निकलने से सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। शीतलहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सुबह शाम शीतलहर चलने से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि रविवार को चौथे दिन भी धूप नही निकली। जिससे दिनभर सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड का सबसे ज्यादा असर पशु पक्षियों पर पड़ रहा है। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कसबा व क्षेत्र में पांचवे दिन भी धूप के न निकलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम के मददेनजर फसलों का खराब होने का भय अब किसानों को सताने लगा है।
विज्ञापन


रात में आसमान साफ तो दिन में कोहरे की मार लोगों का झेलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी जानवरों को उठानी पड़ रही है। कसबे के किसान मुरलीधर, रामसेवक, जयनारायन आदि ने बताया कि धूप न निकलने से फसलों में फूल नहीं आ पा रहे है। नमी के साथ ठंड से फसलों में पाला पड़ने की संभावना बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पेड़ में बैठा एक उल्लू ठंड के कारण नीचे आ गिरा। जिसे राहगीरों ने अलाव के पास रखकर उसकी जान बचाई। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। धूप न निकलने से व पछुआ हवाएं चलने से ठिठुरन भरा जाड़ा लोेगों को सताता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed