फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nine injured in truck collision roadways bus

ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के नौ यात्री घायल

Tue, 14 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nine injured in truck collision roadways bus
घटना की जानकारी देते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
दस चक्का ट्रक चला रहे खलासी ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस चालक ने स्टेयरिंग छोड़ किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, टक्कर से बस पर सवार नौ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हमीरपुर डिपो की बस में
विज्ञापन


करीब 55 यात्री सवार थे। बस महोबा जा रही थी। तभी कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर पुलिस चौकी कुछेछा के ठीक सामने महोबा की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस चालक की साइड टक्कर मार दी। टक्कर से बस के पीछे की सीटों में बैठे यात्री गिर गए। कोई यात्री सामने लगी लोहे
विज्ञापन


की राड से टकरा कर चुटहिल हुआ तो कई यात्री बस की छत में लगे लोहे की पाइप से टकराकर चुटहिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक अब्दुल कादिर (45) निवासी मौदहा ने अपनी जान बचाने के लिए स्टेयरिंग छोड़ दी। दुर्घटना में जितेंद्र सुमेरपुर, इंगोहटा निवासी राजेंद्र, गीता, कुसुम,
विज्ञापन
विज्ञापन


मौदहा निवासी सत्तीदीन, अरविंद यादव, मौदहा निवासी अशोक, भारत व नरेश मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। बस के परिचालक फिरोज ने बताया कि ट्रक चालक हरीशंकर सो रहा था। खलासी संदीप ट्रक चला रहा था। वाहन चलाने में परिपक्व न होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।


हाइवे में खड़े ट्रक बने मुसीबत
हमीरपुर। कुछेछा पुलिस और एआरटीओ द्वारा पकड़े जाने वाले भारी वाहन हाइवे स्थित चौकी के  सामने हाइवे किनारे  खड़े करा दिए जाते हैं। जिस पर जरा सी लापरवाही के कारण इस स्थान पर दुर्घटनाएं होती हैं। मौजूदा समय में आधा दर्जन से अधिक भारी वाहन हाइवे की सड़क में किनारे खड़े हैं जिससे मार्ग से वाहनों को गुजरने में खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed