{"_id":"574ddeb14f1c1baa48108b46","slug":"neat-cattle-laden-container-caught-three-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश से लदा कंटेनर पकड़ा, तीन दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौवंश से लदा कंटेनर पकड़ा, तीन दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर थाने में पकड़े गए गौ तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौवंश लादकर जा रहे एक कंटेनर को व्यापारियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस ने बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल व 18,300 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक मालिक सहित चार आरोपियों के खिलाफ गौ वध अधिनियम व पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
जिस पर यह लोग साथियों के साथ कस्बे के बस स्टैंड के पास खड़े होकर कंटेनर का इंतजार करने लगे। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जिस पर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कंटेनर के आते ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। जिसमें फैसल पुत्र शमीम, मो. हामिद पुत्र वसीम अहमद निवासीगण अटवा थाना पुरामुफ्ती जिला कौशंाबी व अनीस पुत्र हबीब बाकरगंज, फतेहपुर शामिल हैं।
पुलिस ने तलाशी ली, तो फै सल के पास से 18,200 रुपये नगद व हामिद से एक मोबाइल व 50 रुपये तथा अनीस से एक मोबाइल व 50 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने इन आरोपियों के साथ कंटेनर मालिक नबी अख्तर पुत्र मो. अनीस निवासी हटवा थाना पुरामुफ्ती, कौशांबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बीती रात जसपुरा थानाक्षेत्र के सिकुहला गांव के पास से गौ वंश तस्कर एक कंटेनर में 26 बैलों को लादकर सुमेरपुर की ओर जा रहे थे। तभी किसी ने फोन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता व भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह सेंगर को इसकी सूचना दे दी।