फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nagar Panchayat president Sue nephews

नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजों पर मुकदमा

Sat, 04 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat president Sue nephews
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
बिजली कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के तीन सगे भतीजों व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने पर सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने
विज्ञापन


दबिश देना शुरू कर दिया है। गिरफ्तारी न होने पर बिजली कर्मियों में आक्रोश है।शुक्र वार को गैस ऐजेंसी रोड पर हाईटेंशन लाइट का तार टूट कर गिर गया था। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा सोनकर के जेठ राजा भइया सोनकर जान बचाकर भागे तो गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर
विज्ञापन


पहुंचे बिजली  कर्मी जब तार जोड़ने लगे। तभी अध्यक्ष के भतीजे कल्लू सोनकर, श्यामसुंदर उर्फ बंटा व रविंद्र सोनकर पुत्रगण राजाभइया समेत पांच अन्य व्यक्तियों ने विद्युत कर्मी जगदीश चंद्र, लालमन, चंद्रपाल व एसपी शर्मा को गाली गलौज कर मारापीटा। इस मामले में पावर कार्पोरेशन एसडीओ राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह यादव व जेई जगदीश प्रसाद के साथ थाने पहुंचकर पीड़ित कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा इंचार्ज विनय कुमार


सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर तार को जोड़ने का कार्य कराया। तब कहीं जाकर लोगों को देर शाम आपूर्ति मिल सकी। वही गिरफ्तारी न होने पर कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed