{"_id":"f12b729c11baf85e75e7716f9f841f2d","slug":"municipality-council-members-pitched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए तय धनराशि बढ़ा चढ़ाकर बनाई गई है। निकाली गई निविदाओं पर रोक लगाने की बात वार्ड सदस्यों ने कहीं। साथ ही तैयार हुए स्टीमेट को दूसरे अभियंता से जांच कराकर स्थलीय सत्यापन कराने की मांग की और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका परिषद के एक दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते 9 जनवरी को नगर पालिका ने निर्माण कार्यो के लिए एक दैनिक अखबार में सूचना प्रकाशित कराई गई है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सभी निर्माण कार्यों के स्टीमेट बढ़ाकर बनाए है। इन कार्यों से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। सदस्याें ने निविदाओं को निरस्त करने व स्टीमेट की वास्तविक धनराशि के लिए किसी दूसरे अवर अभियंता से स्थलीय सत्यापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय राजेश कुमार, आशुतोष भूषण, माधुरी, शीलादेवी, देवेंद्र कुमार दीनू, रामजी, शमां परवीन, उमा प्रजापति, ममता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।