फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mujre firing , a death

मुजरे में फायरिंग, एक की मौत

Thu, 14 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 14 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

प्रीतिभोज पर आयोजित मुजरे के दौरान नशे में टुन्न

विज्ञापन
युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पास ही खड़े होकर मुजरा सुन रहे दूसरे युवक को जा लगी। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया।

थाना जरिया के कैमोखर गांव निवासी देवनारायण लोधी के पुत्र अंगद की 14 मई को शादी है।  शादी से पहले मंगलवार को मायन प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। खाना खाने के बाद रात में मुजरा चल रहा था। पांच युवतियां फिल्मी गीतों पर ठुमके लगा रही थीं।

कुछ युवक नर्तकियों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच अंगद के रिश्तेदार नदना गांव निवासी नरेंद्र लोधी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली पास ही खड़े होकर मुजरा सुन रहे गोहांड कस्बा निवासी लल्लू (30) पुत्र नारायण लोधी की पीठ में जा लगी।

युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया। नाच गाने का कार्यक्रम बंद हो गया। मौके  पर मौजूद लोग उसे राठ सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जरिया थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed