फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Missing teenage body hangs on tree

लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 29 Apr 2019 11:54 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Mon, 29 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Missing teenage body hangs on tree
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना मुस्करा के सिवनी से जुड़े गंगादास बाबा डेरा में खेतों के पास सुनसान इलाके में एक किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त जनपद जालौन से आई बरात के किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 जिला जालौन के थाना कुठौंद के पिपरी गांव निवासी सुघर सिंह का पुत्र रविकांत पाल (16) 26 अप्रैल को शिवनी गांव में अपनी बुआ के लड़के की बरात में आया था। जहां से रात में अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो बरात बहू को विदा कर चली गई। लड़की के पिता शिवपाल अपनी पुत्री लीला की विदा के बाद से लापता रविकांत के परिजनों संग खोज रहे थे। सोमवार को जब शव से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो डेरा के लोगों ने बदबू आने की जगह पर जाकर देखा तो शीशम के पेड़ से एक किशोर का शव लटकता दिखा।
विज्ञापन


जिसे देखकर लोग चकित रह गए, इसकी सूचना मुस्करा पुलिस के साथ मृतक किशोर के परिजनों को दी। थाने के एसआई बाबूराम शुक्ला, एसआई कंबोद सिंह के साथ परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की तलाशी में युवक की जेब में पड़े पर्स से पुलिस को एक लड़की की फोटो और कुछ रुपये मिले है। जिसे पुलिस ने अपने पास रख लिया है।  एसआई बाबूराम शुक्ला ने बताया जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती की फोटो मिलने से आशंका है कि किशोर का किसी से प्रेम प्रसंग हो सकता है। कहा शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed