फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   mahila ne phansi laga ki atmahatya

महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
mahila ne phansi laga ki atmahatya
पचखुरा बुजुर्ग गांव में घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सुमेरपुर के पचखुरा बुजुर्ग निवासी महिला ने शनिवार दोपहर 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खेत पर फसल की कटाई करने गए थे। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा गया। उसके मायके वालों ने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पचखुरा बुजुर्ग निवासी मूलचंद प्रजापति की पत्नी ललिता (22) ने शनिवार घर में फांसी लगा ली। उसके पति ने बताया वह क्रोधी स्वभाव की थी। सुबह उससे काम को लेकर हल्की कहासुनी हुई। इसके बाद वह खाना खाकर खेतों में चला गया। घर सूना देख उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन


घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी खेत में फसल कटाई कर रहे थे। दोपहर में पानी लेने जब घर आया तब दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बुलाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बक्छा छानी निवासी महिला के पिता रामसजीवन प्रजापति ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed