{"_id":"57ec0af14f1c1ba774573f97","slug":"mad-at-the-keeper-stretched-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने दरोगा पर ताना तमंचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने दरोगा पर ताना तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी के घर पहुंची पुलिस पर एक सिरफिरा युवक दरवाजे बंद कर छत पर चढ़ गया। आरोपी ने दरोगा पर ही तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस मौके से बैरंग ही लौट आई। एसओ का कहना है कि मौका देखकर आरोपी को पकड़ दबोचा जाएगा।
चंदपुरवाबुजुर्ग के कई ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी आनंदी प्रसाद यादव आए दिन तमंचा लेकर गांव में घूम-घूमकर लोगों को धमका रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसआई अजीत सिंह हमराही सिपाहियों के साथ जांच के लिए पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने घर के दरवाजे बंदकर लिए और छत पर चढ़ गया। इसके बाद बाहर खड़ी पुलिस पर तमंचा तानकर ललकारने लगा। साथ ही पास आने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। उसकी इस हरकत से पुलिस बल असहज हो गया। एसआई अजीत सिंह ने भी रिवाल्वर तानकर सिरफिरे युवक को दबाव में लेना चाहा।
लेकिन युवक की धमकी के चलते वह मय हमराही के वापस लौट आए। थाना पहुंचकर दारोगा ने थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष पीके यादव का कहना है कि मौका देखकर आरोपी को दबोचा जाएगा। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू कुशवाहा ने बताया कि आरोपी युवक सिरफिरा टाइप का है और आए दिन गांवों में घूम-घूमकर लोगों को गाली गलौज करना व धमकाना आदत बन चुकी है। इससे गांव के लोग आजिज आ चुके हैं। उसके पिता व भाई की मौत पहले ही हो जाने के कारण वह पूरी तरह से निरंकुश हो गया है।