फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lightning turned off groom Abducted pistol girlfriend ...

बिजली हुई गुल, दूल्हे को ले उड़ी पिस्टल वाली प्रेमिका...

Wed, 17 May 2017 08:08 AM IST
Updated Wed, 17 May 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
Lightning turned off groom Abducted pistol girlfriend ...
शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाइट, एक्शन, कैमरा... बस इसी की कमी रह गई। बाकी भवानी गांव में जो हुआ वो किसी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं था। घटना रीयल थी। लिहाजा न रीटेक की  गुंजाइश रही न एडिटिंग की। हुआ यूं कि भवानी गांव में पिछली रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे को बांदा से आई प्रेमिका पिस्टल के बल पर अपने साथ भगा ले गई।
विज्ञापन


इसके चलते दुल्हन बनी युवती के अरमानों पर पानी फिर गया। इस घटना से बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। यूपी 100 पुलिस सूचना पर पहुंची, लेकिन दूल्हे का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में घटना की सूचना दी है।  
विज्ञापन


भवानी गांव के रामसजीवन उर्फ लल्लू यादव ने अपनी बेटी की शादी बांदा जनपद के मोहनपुरवा निवासी पूर्व प्रधान रामहेत के बेटे अशोक यादव के साथ तय की थी। सोमवार की रात धूमधाम से बारात भवानी गांव पहुंची। शहनाइयां बजीं और  जयमाल हुआ। गहनाें का चढ़ावा भी चढ़ रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि ट्रैक्टर से अल्टीनेटर के जरिए बिजली की रोशनी की थी। लेकिन रात करीब दो बजे किसी ने ट्रैक्टर को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अंधेरा छा गया। इसी बीच दूल्हा बने अशोक के पास एक युवती आई और वह कुछ देर तक उससे बात करती रही। लेकिन जब दूल्हा जाने को राजी नहीं हुआ तो उसने पिस्टल निकाली और गोली मारने की धमकी देकर वाहन में बैठा लिया। बताया गया कि प्रेमिका के साथ अन्य लोग भी थे जिनके पास असलहे थे। हालांकि रात में अंधेरे में लोग यह नहीं देख पाए प्रेमिका कितने वाहनों पर लोगों के लेकर आई। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। दुल्हन बनी युवती से बातचीत की गई है।
 
मध्यप्रदेश की रहने वाली बताई गई प्रेमिका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका बांदा में नौकरी कर रही है। कहा कि वह मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। लड़का भी बांदा में स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी है। ग्रामीण ने बताया कि दोनों करीब 10 मिनट तक बातचीत करते रहे। साथ ही दोनों धक्का मुक्की भी करते रहे। युवती कह रही थी कि उसके साथ 10 माह तक प्रेम संबंध बनाए शादी किसी और के साथ कर रहा है।  


काफी देर मोबाइल पर बात करता रहा दूल्हा
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस संबंध में दूल्हे के भाई कल्लू उर्फ जयेंद्र ने तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस को भवानी भेजा गया और उन्होंने स्वयं दुल्हन बनी भारती देवी से बात की। भारती ने पुलिस को बताया कि जिस समय जयमाल हो गया और चढ़ावा भी हो गया था। तभी दूल्हा बनकर आया अशोक मोबाइल से काफी देर बात करता रहा और उसने कई बार बात की। इसी के बाद एक लड़की आई और यह मंडप से उठकर उसके साथ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed