{"_id":"579267404f1c1b7a41c4c665","slug":"infighting-woman-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में महिला ने आग लगाई
Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला के परिजनों से पूछताछ करती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांकी रोड निवासी एक महिला ने घरेलू कलह में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद जालौन के माधौगढ़ निवासी रज्जू ने अपनी पुत्री सविता (24) की शादी बीते 13 दिसंबर को कस्बा के बांकी रोड निवासी धनीराम के पुत्र बलवीर के साथ की थी। एक सप्ताह पहले बलवीर पत्नी को मायके से लिवाकर लाया था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे बलवीर अपनी बहन गेंदा व हीरा को घाटमपुर जाने के लिए बस स्टैंड छोड़ने आया। तभी मौका लगाकर सविता ने आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही है। ससुर धनीराम का कहना है कि सविता मानसिक रूप से कमजोर है। उधर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव का कहना है कि उनके पास अभी कोई सूचना नहीं आई। सदर अस्पताल में महिला के परिजनों से कोतवाली पुलिस ने आग लगाने की घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।