{"_id":"ebd585ac43b13b36bc3977022e4f22fc","slug":"increased-production-of-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का अधिक उत्पादन करने पर जोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध का अधिक उत्पादन करने पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित छह दिवसीय दुग्ध डेयरी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही दूध का अधिक से अधिक उत्पादन कर बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कुछेछा स्थित ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय आयोजित दुग्ध डेयरी व्यवसाय के प्रशिक्षण के समापन पर अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक एसके साहू ने प्रशिक्षुओं को परिश्रम कर इस कार्य से अधिक लाभ कमाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने आनुवंशिकता पर जोर देते हुए कहा कि उन्नतशील पशु तैयार कराकर अधिक से अधिक दूध का उत्पादन किया जा सकता है। जिससे दूध की समस्या को समाप्त करने में मदद मिल सकती है। संस्थान के निदेशक केशव बाजपेई ने कहा कि डेयरी उद्योग आर्थिक विकास का साधन बन सकता है। कहा कि अन्ना प्रथा बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने अच्छी नस्ल के पशु रखने की पशुपालक को सलाह दी। इस दौरान संकाय सदस्य रविशंकर श्रीवास्तव ने भी सभी प्रतिभागियों को बदलते समय में आगे बढ़कर प्रत्येक कार्य में सहभागिता कर विकास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश, संतराम आदि मौजूद रहे।