फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Incoming burning several villages in the dark

इनकमिंग जलने से कई गांव अंधेरे में

Wed, 02 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Incoming burning several villages in the dark

बिवांर कस्बा स्थित सबस्टेशन के पौथिया फीडर की

विज्ञापन
इनकमिंग फुंकने से छानी सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से ठप है। बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

बिवांर कस्बे के सबस्टेशन से पौथिया फीडर संचालित है। इस फीडर से छानीखुर्द व छानी बुजुर्ग गांवों के साथ बजेहटा तथा पारा सहित अन्य गांवों को सप्लाई दी जाती है, लेकिन फीडर की मशीन बेहद जर्जर हालत में हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे सब स्टेशन की ओबीसी मशीन की इनकमिंग फुंक गई। इसके चलते कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं। मौजूदा समय में भीषण गर्मी के बीच किसान भी अपने खेतों में फसलों पर सिंचाई कर रहे हैं।

साथ ही पेयजल योजनाएं भी बिना बिजली के बंद हैं। अवर अभियंता आलमगिरी अंसारी ने कहा कि मशीनों का हालत किसी से छिपी नहीं है। जर्जर मशीनों को किसी तरह मरम्मत कर चलाया जा रहा है।

इनकमिंग मशीन को ठीक करने के लिए बाहर से मिस्त्री बुलवाया है। उम्मीद जताई कि दो तीन दिन के अंदर मशीन को दुरुस्त कर संचालित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed