फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the rush of devotees thronging Mahaarti

महाआरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 05 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the rush of devotees thronging Mahaarti

मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन

विज्ञापन
की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें मां की आरती के साथ भक्तों ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर हर तरह के नशे से दूर रहने की लोगों को सलाह दी गई।

महाआरती कार्यक्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए उप्र संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाचरन यादव ने कहा कि आज का समाज जनमानस नाना प्रकार की बुराइयों में लिप्त है। उसे यह एहसास ही नही है कि कितना पतन हो रहा है।

अनंतराम शिवहरे ने कहा कि समाज में तमाम बुराइयां व्याप्त हैं। छोटे-छोटे बच्चे गुटखा, तंबाकू जैसा घातक नशा ग्रहण कर रहे हैं। अगर यह बंद नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी व्यसनों में पड़कर अपना भविष्य अंधकारमय कर चुकी होगी। कहा कि अभी समय है।

जब हम सुधरेंगे तभी हम अपनी पीढ़ी को सुधार कर सकेंगे। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरण में सहयोग प्रदान करें।

जिससे समाज में फैला हुआ अनीति, अत्याचार दूर हो सके । इस मौके पर मां भक्तों ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिवम शर्मा, विनीत पाल, अजय शिवहरे, कमल सिंह कुशवाहा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed