फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Illegal mooring mining from river basins

नदी घाटों से हो रहा अवैध मौरंग खनन

Sun, 17 Feb 2019 11:19 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 17 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Illegal mooring mining from river basins
मिट्टी के खनन की सीएम के ट्विीटर पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन पर रोक लगाने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों पर अवैध खनन जारी है।  
विज्ञापन


अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अधिकारी मुस्तैद हैं। इसके बावजूद नदी घाटों से रात दिन अवैध खनन हो रहा है। मौरंग माफिया क्षेत्र के गडहर, कुछेछा, झिन्नावीरा, रोरो, मवई, पड़रा नदी घाटों से रात के अंधेरे में अवैध खनन करने में जुटे हैं। करीब 50 से अधिक ट्रैक्टर गडहर गांव के पास से मौरंग ढो रहे हैं।

एक ट्रैक्टर संचालक ने बताया गडहर और कुछेछा घाटों से मौरंग ढोने के लिए थानों में प्रतिदिन के हिसाब से सुविधा शुल्क पहुंचाना पड़ता है। इतना ही नहीं यूपी 100 पुलिस को भी सुविधा शुल्क देना होता है।
विज्ञापन


इन घाटों पर पट्टा स्वीकृत न होने से अवैध मौरंग का खेल जारी है। एसडीएम सुरेश कुमार का कहना है कि जब भी अवैध मौरंग के ट्रैक्टर पकड़ने के लिए निकलते हैं इसके पहले ही लोग सतर्क हो जाते हैं। कहा यदि अवैध खनन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed