फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   icy Cold Full

धूप गुल, ठंड फुल

Sat, 17 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sat, 17 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
icy Cold Full

लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड की वजह से इंसान के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।  पक्षियों की चहचहाट भी बंद हो गई है। दिन में भी अलाव जल रहे हैं।  शनिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


शीतलहरी का प्रकोप कम होने का नाम नही ले रहा है। तीसरे दिन भी धूप नहीं निकलने से ठंड से लोग व्याकुल हैं। शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलने से लोग घरों में दुबक जाते है। ठंड का असर ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के पशुओं पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ठंड से बचाव के लिए पशु मालिक पशुओं को बोरे से ढके हैं। अधिकांश लोग आग जलाकर पशुओं का तपा रहे है। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने प्राथमिक जूनियर स्तर तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए है मगर मान्यता प्राप्त व कान्वेंट स्कूल संचालक इस आदेश को नही मान रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सुबह होते ही नौनिहालों को सिकुड़ते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदलने से किसान चिंतित हैं। धूप नहीं निकलने से किसानों की दलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है।  धूप नहीं निकली तो किसानों को दलहनी फसलों में नुकसान हो सकता है।


एक सप्ताह से धूप नहीं निकलने से चना, मसूर, मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। इस समय मटर, चना और मसूर की फसल में फूल खिलने का समय होता है। 

धूप न होने से यह फसल पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो रही है। इसके साथ ही दलहनी पौधे की ग्रोथ नहीं मिल रही है। कहीं कहीं तो पाला मारने का डर है।

फसलों में रोग लगने का डर किसानों को सताने लगा है। अटगांव के किसान जमुनादीन, मंगलसिंह, जयसिंह, परशुराम ने बताया कि धूप न निकलने से दलहनी फसलें का फूल गिर सकता है।  मसूर की फसलों में कीडे़ लगने का भी डर है।
    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed