फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   I dominate games of Sumerpur

सुमेरपुर का रहा खेलकूद में दबदबा

Mon, 21 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
I dominate games of Sumerpur

समर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में जनपद स्तरीय वैदिक

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सुमेरपुर के स्कूली बच्चों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सात विद्यालयाें के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राजमाता शैफाली सिंह ने किया।

विद्या भारती से संबद्ध समर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार से जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागी छात्रों ने बाजी मारने के लिए अपना दमखम दिखाया।

100 मीटर दौड़ में सुमेरपुर अव्वल, गोहांड की टीम दूसरे नंबर पर रही। 200 मीटर दौड़ में भी सुमेरपुर टीम बाजी मारी। जबकि सरीला की टीम दूसरे नंबर पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में अकौना की टीम प्रथम सुमेरपुर की टीम दूसरे नंबर पर रही।

वहीं बालिकाओं में 400 मीटर दौड़ में सुमेरपुर टीम प्रथम व सरीला टीम दूसरे नंबर पर रही। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में सरीला टीम अव्वल रही। जबकि दोनाें प्रतियोगिताओं में सुमेरपुर टीम दूसरे नंबर पर रही।

इस दौरान महेंद्र प्रधान बीरा, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक वीरेंद्र सिंह सेंगर, संभाग निरीक्षक सूरजदीन सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व आचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed