फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband had spat on Suicide by hanging

पति से हुई कहासुनी पर फांसी लगाकर जान दी

Sun, 05 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Husband had spat on Suicide by hanging
धनपुरा में महिला की मौत पर रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
थाना बिवांर के धनपुरा गांव में पति से कहासुनी के बाद महिला बीडीसी सदस्य ने फांसी लगा कर जान दे दी। इस बीच छोटी बेटी के चिल्लाने पर पति ने दौड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और छानी गांव स्थित सीएचसी लाए। लेकि न चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग
विज्ञापन


से परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। धनपुरा निवासी बरदानी अपनी नानी के साथ रहता है। उसकी पत्नी विमला (30) बीडीसी सदस्य है। प्रधान मयंक निगम ने बताया कि शुक्रवार को बरदानी अपनी नानी को दवा दिलाने के लिए घाटमपुर गया। वहां से शाम करीब छह बजे वापस आया। उन्होंने बताया
विज्ञापन


कि बरदानी अपनी भांजी का रिश्ता छानी गांव में तय कर रहा था। इसी रिश्ते को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति-पत्नी व बच्चों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद वह रात करीब नौ बजे घर के बाहर आकर बैठ गया। तभी उसकी छोटी बेटी पूर्णिमा (8) ने पिता को आकर बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन


मम्मी फांसी लगा रही है। जिस पर वह दौड़कर अंदर पहुंचा तो पाया कि  विमला फांसी के फंदे पर झूल गई है। आनन-फानन उसने पत्नी को फंदे से उतारा और छानी गांव स्थित सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सुबह नौ बजे मौत क ी सूचना पर भवई निवासी मृतका


का भाई राजकुमार और फूफा धनपुरा आए। जहां मायके पक्ष के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने बातचीत करने के बाद बीडीसी सदस्य का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रधान ने कहा कि मृतका की शादी वर्ष 2001 में हुई थी। विमला के पिता संतलाल चित्रकूट जनपद में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बताया कि उनकी चुनाव में बनारस में ड्यूटी लगी है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि घटना की सूचना उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed