फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Home guards of the district were beaten to death in Gorakhpur

गोरखपुर में जिले के होमगार्ड को पीटकर मार डाला

Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Home guards of the district were beaten to death in Gorakhpur
घटना की जानकारी देते होमगार्ड के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आखिरी चरण का मतदान कराने गोरखपुर गए होमगार्ड को साथी जवानों ने मामूली विवाद में मारापीटा। उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो जाने पर उसके भाई ने दो होमगार्डों के खिलाफ गोरखपुर जिले की गुलहरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी होमगार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक हुई इस घटना से होमगार्ड के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी सुनील कुमार यादव अपने साथी होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, कृपाशंकर निवासी गौरी थाना सुमेरपुर के साथ अंतिम चरण के चुनाव का मतदान कराने गोरखपुर गया था। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला व कृपाशंकर ने सुनील कुमार को मारापीटा। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आने पर बेहोश हो गया। अन्य साथी होमगार्डों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना से साथी होमगार्डों ने परिजनों को अवगत कराया। सूचना मिलने पर मृतक का छोटा भाई नीरज यादव अन्य रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर की गुलहरिया कोतवाली में मारपीट करने वाले होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद शुक्ला व कृपाशंकर निवासी गौरी थाना सुमेरपुर के खिलाफ भाई से पुरानी रंजिश होने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी होमगार्डों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड का शव उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसे वह रिश्तेदारों के साथ शनिवार शाम गोरखपुर से लेकर हमीरपुर के लिए रवाना हुए। होमगार्ड सुनील कुमार का पिता अशोक कुमार यादव भी होमगार्ड था। पिता की मौत के बाद सुनील को नौकरी मिली थी। उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी उपासना यादव, पुत्री साक्षी, मां राजकिशोरी का रो रोकर बुरा हाल है। होमगार्ड तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed