{"_id":"57dc38d74f1c1b0d47d48a73","slug":"he-entered-the-house-beaten-dbangon-dalit-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर दलित परिवार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में घुसकर दलित परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसपी को शिकायत देने जाता पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला में गुरुवार देर रात दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुस कर दो महिलाओं सहित छह लोगों को बेरहमी से पीटा। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रैपुराकला निवासी कालीचरन पुत्र आलम अहिरवार का गांव के ही घनश्याम से पुराना विवाद है। गुरुवार देर रात घनश्याम ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कालीचरन के घर में धावा बोल दिया। लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने कालीचरन उसके भाई हलकाई, मां गोमती के साथ बुरी तरह मारपीट की। चीखपुकार सुन बीच बचाव करने दौड़ी दो महिलाओं को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान कालीचरन ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहंी पहुंची। शुक्रवार की सुबह कालीचरन ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ एसपी गौरव सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि दबंगों की मारपीट व गाली गलौज से वह बुरी तरह भयभीत हैं। दबंग गांव में न रहने देने की धमकी दे रहे है। पीड़िताें ने मामले की जांच कराकर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन