फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hanged by the newlyweds

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 05 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hanged by the newlyweds
महिला की मौत पर गमगीन बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

राठ। कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि तीन महीने पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद से वह बीमारी से परेशान थी।

विज्ञापन


कस्बे के मल्हौंवा रोड गुलाब नगर मोहल्ला निवासी शंभू दयाल प्रजापति पुत्र पंचम प्रजापति आरा मशीन लगाए है। शंभू दयाल की शादी 22 अप्रैल 2017 को महोबा जनपद के सतारी गांव निवासी गायत्री (21) पुत्री मुन्ना लाल के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गायत्री ने अपने कमरे के पंखे में रस्सी बांध फांसी लगा ली। इसी दौरान शंभू का 10 वर्षीया भांजा राहुल कमरे में कंघी करने गया तो देखा कि मामी को पंखे में लटकी हैं। इस पर वह चिल्ला पड़ा। आवाज सुन आंगन में बैठे परिजन कमरे में पहुंचे। उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला के पति शंभू ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थी। मासिक धर्म सही न आने के कारण वह परेशान रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। शंभू ने बताया कि वह सुबह खाना खाकर जराखर गांव में लकड़ी लेने के लिए गया था। शंभू के चाचा धर्म ने बताया कि  11 दिन पहले उसकी बहू मायके से आई थी। महोबा जनपद के सतारी गांव निवासी मृतका के पिता मुन्नालाल ने एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग पूरी न कर पाने पर पति, सास व जेठानी के विरुद्ध हत्या कर फांसी पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पिछले सात दिनों से उसकी पुत्री गायत्री को परेशान किया जा रहा था। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने पहले उसे मार डाला फिर फांसी पर टांग दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed