फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hand pumps to draw water at the woman beaten

हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को पीटा

Sat, 29 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps to draw water at the woman beaten
बहजोई में हाईवे पर ढाबे में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़। अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के रौरौ गांव में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को एक शराबी ने मारापीटा।  क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों पर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रौरौ गांव निवासी गीता पत्नी लखनलाल ने रिपोर्ट दर्ज के माध्यम से बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे वह  सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। उसी समय गांव का गिरजा दयाल पुत्र जगतराम शराब के नशे में घुत होकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारापीटा। आवाज सुन जब जेठ शिवराम और जेठानी रामकली बचाने आई तो उन्हें भी मारापीटा, सिर में चोटें आईं है। चिल्ली गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र हरगोविंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था।

विज्ञापन


तभी बृजेंद्र, रवींद्र और देवेंद्र पुत्र गनेशलाल आए और बिना पैसा दिए उधार सामान मांगने लगे। उधार न देने पर गलियां देते हुए पीटा। इसी तरह कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी नीतू सिंह पुत्री हरप्रसाद ने बताया कि वह अपने प्लाट पर गोबर डालने गई थी। उसी समय सिकंदरपुरा निवासी डालचंद्र पुत्र देवीदीन व उसके लड़के लाखन और ज्ञानसिंह कहने लगे कि यहां गोबर मत डालो। बताया कि उसने कहा कि यह प्लाट पापा का है। तुमसे क्या मतलब। बताया कि उन तीनों ने उसके बाल पकड़कर पटक दिया। जमीन में गिरते ही उसे लात-घूसों से मारापीटा। चिल्लाने पर उसके पापा आए तो दबंग गाली देते हुए भाग गए। इसी तरह मवई गांव निवासी राममिलन पुत्र हरनारायन ने बताया कि वह चिल्ली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। दोपहर में वह ट्रैक्टर लेकर गांव वापस लौट रहा था। चिल्ली औंता गांव के बीच शिवकुमार लोधी का लड़का व पूर्व प्रधान का लड़का बाइक से आए और उसके ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर दी। आरोप लगाया कि युवकों ने उसे पकड़कर बुरी तरह मारापीटा और जेब में पड़े दस हजार रुपये व सोने की एक जंजीर छीनकर ले गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed