फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father and daughter die in accident; bodies reach home, sparking scenes of inconsolable grief.

Bhadohi News: हादसे में पिता-बेटी की मौत के बाद शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

Thu, 27 Aug 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter die in accident; bodies reach home, sparking scenes of inconsolable grief.
स्थानीय थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मुहल्ला निवासी बिहारी सोनकर (50) व उनकी बेटी मोनिका (20) की भदोही जिले में हादसे में मौत होने के बाद शव बुधवार की शाम घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाल दरवाजा मुहल्ला निवासी कन्हैया लाल सोनकर ने बताया कि उनके भाई बिहारी अपनी बेटी मोनिका की विदाई कराकर रक्षाबंधन पर्व पर मंगलवार को प्रयागराज से कार से घर लौट रहे थे। साथ में उनका भतीजा सागर (25) भी था। इस हादसे में मौके पर ही बिहारी की मौत हो गई, जबकि बेटी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे सागर का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पिता-बेटी का शव बुधवार को चुनार पहुचते ही कोहराम मच गया। परिजन बिहारी सोनकर के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मेड़िया घाट पर ले गए। गंभीर रूप से घायल सागर का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed