फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The policeman's number was also blocked for an hour.

Ballia News: एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर साइबर ठगी, पुलिसकर्मी का नंबर भी एक घंटे रहा हैक

Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The policeman's number was also blocked for an hour.
बलिया। साइबर ठगों ने लोगों के मोबाइल और बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए एपीके फाइल को नया हथियार बना लिया है। बुधवार को एक पुलिसकर्मी का वाट्सएप नंबर भी करीब एक घंटे तक हैक रहा। इस दौरान उसके नंबर से कई वाट्सएप ग्रुपों में आरटीओ चालान के नाम पर संदेश भेजे गए।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने फोन कर पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने कोई संदेश नहीं भेजा है। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उसका मोबाइल नंबर करीब एक घंटे तक साइबर ठगों के कब्जे में रहा। इस दौरान उसके कई परिचितों के व्यक्तिगत नंबर पर भी संदिग्ध संदेश भेजे गए।
विज्ञापन


पिछले चार माह में जिले में एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी के 22 से अधिक मामले सामने आने की बात सामने आई है। लगन के दौरान शादी का डिजिटल कार्ड बताकर भेजी गई संदिग्ध एपीके फाइल के जरिए बैरिया, सदर कोतवाली, रसड़ा, नगरा, उभांव और सिकंदरपुर क्षेत्र में कई लोग ठगी का शिकार हुए। इनमें आधे से अधिक पीड़ितों ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। समय रहते शिकायत होने पर रकम होल्ड कराई गई और पुलिस की कार्रवाई के बाद कई पीड़ितों के खाते में पैसा वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध के नोडल एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने आमजन से अपील की है कि वाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से आए अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें और अज्ञात एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ठगी होने पर बिना समय गवांए तुरंत 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed