फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hammer inter student

फंदे पर झूला इंटर का छात्र

Wed, 07 Feb 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hammer inter student
कैलाश का प्रवेश पत्र। - फोटो : amar ujala
किराये पर रह रहे बांदा निवासी इंटर के छात्र ने मंगलवार को अज्ञात कारण के चलते फंदे पर लटककर जान दे दी। पिता ने बताया कि उसके बेटे को उलझन और दौरे की शिकायत थी।
विज्ञापन


बांदा के जसपुरा थाना व कस्बा निवासी रामकिशोर प्रजापति का पुत्र कैलाश (17) मुख्यालय स्थित श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। मुख्यालय के मांझखोर रमेड़ी मोहल्ले की बप्पाजी गली निवासी रामपाल वर्मा के मकान में कैलाश किराये पर रहता था। इसी मकान में कैलाश का मामा गड़रिया (बांदा) निवासी ओमप्रकाश भी किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन


वे ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं। मंगलवार को कैलाश का हिंदी का पहला पेपर था। मगर वह पेपर देने नहीं गया। इस बात की पुष्टि जीआईसी परीक्षा केंद्र प्रभारी डा.योगेश ज्ञानी ने की। इस पर कैलाश के दोस्त गड़रिया निवासी राकेश ने उसे मोबाइल पर फोन लगाया। फोन रिसीव नहीं होने पर राकेश उसे देखने कमरे जा पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। राकेश ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे कोतवाल शैलकुमार सिंह ने कमरे के पीछे लगे दरवाजे को तुड़वाकर अंदर गए। जहां कैलाश का शव को छत पर लगे लोहे के कड़े के सहारे फांसी पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पोस्टमार्टम हाउस आए पिता रामकिशोर ने बताया कि कैलाश उसका बड़ा पुत्र था। वह बीमारी से ग्रस्त था। उसे अचानक उलझन होती थी और शरीर में दर्द के साथ दौरे पड़ते थे। इसी बीमारी से उसका छोटा बेटा नकुल भी ग्रस्ति है।

 
पिता ने बताया कि उसका पुत्र कैलाश होनहार छात्र था। हाईस्कूल परीक्षा में उसके 65 फीसदी अंक आए थे। कहा कि बच्चे का मामा यहां रहकर ट्यूशन पढ़ाता है। इसलिए उसी की देखरेख में यहीं दाखिला कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed