फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four arrested in driver's murder

चालक की हत्या में चार गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in driver's murder
पुलिस की पकड़ में आरोपी। - फोटो : amar ujala
ललितपुर के नंदनवारा गांव में चालक की हत्या कर शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि लूट के इरादे से हत्या की गई हैं। मास्टर माइंड सहित एक आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे कांशीराम कालोनी के सामने सनसिटी में बने कृपाराम पुत्र तुलसीदास निवासी दीवानपुरा के मकान के पीछे एक कार लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस को जांच में कार से बकई ट्रैवल्स झांसी के कार्ड और खून मिला था। झांसी से पता चला कि अभिनव और सतेंद्र नाम के युवकों ने कार को सीता होटल के पास से ललितपुर के लिए बुक किया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जखौला थाने के नंदनवारा गांव के पास झांसी निवासी कार चालक भगवान दास पुत्र गोविंद दास का शव मिला है। पुलिस मान रही है कि कार सवार युवकों ने चालक की हत्या कर और कार ले गए फिर इसे कांशीराम कालोनी के पास छिपा दिया। देर रात राठ पुलिस और तालबेहट पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तालवेहट सीओ अरुण कुमार सिंह ने पकड़े गए भूपेंद्र पुत्र कामता प्रसाद निवासी पठानपुरा राठ, अभिनव निवासी बड़ा मंदिर राठ, दीपक कुशवाहा पुत्र भगवती निवासी जलालपुर रोड राठ, सतेंद्र पुत्र संतोष निवासी ग्राम परछा हैं। सीओ ने बताया कि जीशान व अक्षय भी लूट की वारदात में शामिल थे। जीशान को घटना का मास्टर माइंड है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  सीओ तालबेहट ने बताया कि सीता होटल के पास से कार किराए पर लेने के बाद रास्ते में कार चालक और आरोपियों में हाथापाई हुई। कार चालक जब आरोपियों के चुंगल में नहीं आया तो एक आरोपी ने सिर पर गोली मार दी। बताया कि शव नदनवारा गांव के पास फेंक दिया और कार को कांशीराम कालोनी के पास छिपा दिया। बताया आरोपियों ने राठ क्षेत्र के पास एक नदी में खून को धोया और खून से सने कपड़ों को जला दिया।  

 
आरोपियों का लूटी हुई कार से राठ क्षेत्र में बड़ी वारदात करने का प्लान था। पुलिस के सूत्रों की मानें तो ये लोग एक गल्ला व्यापारी का अपहरण करने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed