{"_id":"5c76cbbcbdec222b6e16dba1","slug":"five-youth-detained-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 27 Feb 2019 11:11 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के पास युवकों को हिरासत में लेती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुंदेलखंडी ब्रजेश बादल की अगुवाई में आत्मदाह करने दिल्ली जा रहे पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जहां देर शाम पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में सभी को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शहर निवासी ब्रजेश बादल बुंदेलखंडी ने पिछले माह में जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप प्रधानमंत्री से पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग की थी। अन्यथा की स्थिति में 28 फरवरी को दिल्ली में आत्मदाह करने की घोषणा की गई थी।
जिसके चलते बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे शहर के रोडवेज बस स्टैंड से ब्रजेश बादल के नेतृत्व में बालजी पांडेय, प्रशांत पुरवार, विशाल सिंघल, दीपराज नामदेव जैसे ही बांदा डिपो की बस से सुमेरपुर से ट्रेन द्वारा कानपुर व दिल्ली जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
वहीं पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर चौकन्ने एलआईयू विभाग व कोतवाली पुलिस नगर पालिका गेट के पास बस को रुकवाकर पांचों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल केेपी सिंह ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में सभी को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।