{"_id":"1addd9e7ef0b1597b1237d2a04e15dc6","slug":"five-shopkeeper-chalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर 5 दुकानदारों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर 5 दुकानदारों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मापतोल विभाग ने हमीरपुर में पांच दुकानदारों के चालान किए हैं। डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर कार्रवाई की गई है। विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
चालान की राशि करीब एक माह बाद तय होगी। जिला मापतोल अधिकारी रमेश चंद ने पुष्टि की। कहा कि औचक निरीक्षण में शहर के दुकानदारों को डिब्बे के साथ मिठाई तोलते हुए पाया गया। एक व्यक्ति का चालान सामग्री तोलने के उपकरण सही न होने पर किया गया है।
विभाग की माने तो अन्य कई जगहों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूल करने की शिकायतें मिल रही हैं। अब विभाग जिले के कई बाजारों में औचक निरीक्षण करेगा।
दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। विभाग की माने तो डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर दो से तीन हजार तक जुर्माना हो सकता है, वहीं उपकरण सही न होने पर तीन से सात हजार तक जुर्माना डाला जा सकता है।
विज्ञापन
जिला मापतोल अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि विभाग ने निरीक्षण के दौरान पांच दुकानदारों का चालान किया है। इनमें से एक का चालान उपकरण सही न होने पर किया गया है। अभियान को और तेज किया जाएगा।