{"_id":"5911fae94f1c1bfc7e850ebe","slug":"five-members-of-interstate-bike-burglar-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के पांच सदस्य दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के पांच सदस्य दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 09 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राठ में बरामद चोरी की बाइकों के साथ चोर और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात पुलिस ने पांच बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। ये अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से सात बाइकें बरामद की हैं। ये बाइकें हाल ही के दिनों में कस्बे और आसपास के जनपदों से चोरी हुईं थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी देते हुए ढाई हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने से कस्बे में बाइक चोरी की वारदातें बढ़ गईं थी। सोमवार की शाम कोतवाल घनश्याम पांडे ने दलबल के साथ अमगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान चार बाइक सवारों को रोका। कोतवाल ने बताया कि जब बाइक सवारों से कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। मामला संदिग्ध होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो बाइक सवारों ने बताया कि ये बाइकें चोरी की हैं।
इन लोगों ने अपने नाम मदन राजपूत पुत्र दीनदयाल निवासी जलालपुर, जुनेद पुत्र मोहम्मद वाकर निवासी मोहल्ला हैदरिया थाना मौदहा, दिनेश राजपूत पुत्र मौजीलाल निवासी भिनौरा उरई जालौन और रामऔतार उर्फ मुनीम पुत्र छोटा केवट निवासी कुरहना थाना आटा जालौन बताए। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्यावरी गांव के पास काशीराम कालोनी के अंदर चोरी की कुछ और बाइकें रखी हैं। इस पर पुलिस ने छापामार कर तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। ये बाइकें दो राठ कस्बे से और एक महोबा से चोरी की गईं थी। पुलिस ने मौके से शिव सिंह केवट उर्फ भूरा पुत्र ईश्वरदास निवासी कुराना थाना आटा जिला जालौन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों का पूरा गिरोह है जो जनपद और आसपास के जनपदों से बाइकें चोरी करता है।