फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   events , Doull, sandhya and pratibha top talent

प्रतियोगिताओं में संध्या, डौल और प्रतिभा अव्वल

Fri, 03 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
events , Doull, sandhya and pratibha top talent

कसबे के श्रीस्वामी नागाजी बालिका डिग्री कालेज में बीएड विभाग ने चार दिवसीय पाठ्य सहगामी क्रियाओं के कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को साहित्यिक क्रिया-कलापों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता और वाद विवाद में दहेज व महिला आरक्षण के पक्ष एवं विपक्ष में विचार व्यक्त किए गए। भाषण में प्रतिभा, वाद विवाद में संध्या कुमारी व गोला फेंक में डौल प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गुरुवार को श्री स्वामी नागाजी बालिका डिग्री कालेज में बीएड विभागाध्यक्ष डा.संजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के मौके पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने व शिक्षक बनने पर समाज का उत्थान अवश्य होगा और इससे राष्ट्र के विकास में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नए रास्तें खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज हमीरपुर के संगीत प्रवक्ता ज्ञानेश जड़िया ने कहा कि दहेज का मतलब सोच है, इसे बदलने की जरूरत है।  कवि नारायण प्रसाद रसिक व मुन्नीलाल अवस्थी ने गीत के माध्यम से नारी के महत्व का वर्णन किया।

कार्यक्रम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा.दीप शिखा त्रिपाठी, बुद्धिविलास, रामानंद त्रिपाठी, गिरिजाशंकर यादव, फौजिया बानो, चंद्रकुमार सिंह  परिहार, समरदीप खरे मौजूद रहे।


प्रतियोगिताओं में एकल गायन में प्रतिभा द्विवेदी प्रथम, समूह गायन में साधना वर्मा, नाटक में बालश्री समूह, वादन में मीनाक्षी, भाषण में प्रतिभा, वाद विवाद में संध्या कुमारी व गोला फेंक में डौल प्रिया प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed