{"_id":"ebc4e756c30a729be864d77f8789f980","slug":"encroachers-will-be-on-strictly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों पर की जाएगी सख्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण करने वालों पर की जाएगी सख्ती
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के सख्त रुख के बावजूद पटरी दुकानदारों ने
विज्ञापन
गर्ल्स कालेजों व बस स्टाप के आसपास अतिक्रमण कर रखीं दुकानें व गुमटियां
नहीं हटाईं। अब नगर पालिका प्रशासन बुधवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाएगा।
साथ ही दुकानदारों से खर्च धन भी वसूला जाएगा।
गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बस स्टैंड से लेकर अमन शहीद मोहल्ले तक सड़क की दोनाें पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को दिए हैं।
सोमवार को अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव व कोतवाल पीके यादव ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर एक-एक दुकानदार को हिदायत दी कि शाम तक अतिक्रमण कर रखीं दुकानें हटा लें।
वैसे जीजीआईसी के पास कुछ हद तक लोगों ने अपनी दुकानें समेट ली हैं। लेकिन अमन शहीद व बस स्टैंड के सामने सड़क तक फैली दुकानें अभी नहीं हटी हैं। बताते चलें कि बस स्टाप मार्ग मुख्यालय का सबसे अधिक व्यस्ततम मार्ग है।
इस मार्ग में आधा दर्जन से अधिक स्कूल कालेजों के अलावा सरकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील के अलावा जजी जाने का यही मार्ग है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पेट्रोल पंप से अमनशहीद तक जेसीबी से अतिक्र मण हटाया जाएगा। बताया कि अतिक्रमण हटाने में जितना खर्च आएगा उसे दुकानदारों से वसूला जाएगा।