{"_id":"d5d48442c036692e2edabbc3f3dbbf08","slug":"dm-unhappy-with-the-working-of-the-branch-managers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधकों की कार्यप्रणाली से डीएम नाखुश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाखा प्रबंधकों की कार्यप्रणाली से डीएम नाखुश
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबंधकों की
विज्ञापन
कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली में
सुधार लाएं और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को समय पर ऋण
उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने पीएमआरवाई कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक शाखा प्रबंधक लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध नहीं कराकर भटकाते हैं। इसमें सुधार लाएं।
डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को दिए निर्देश में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन सामान्य को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं।
जिसे ध्यान में रखकर लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराना उनका दायित्व है। खादी ग्रामोद्योग की समीक्षा में गांवों की गरीब व असहाय महिलाओं को रोजगार दिए जाने के लिए सूत काटने आदि प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके लिए चरखाें की व्यवस्था करने को कहा गया। एकल मेज राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा में डीएम ने प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को दिए निर्देश में कहा कि स्वयं व अपने सहायकों को बैंकों में भेजकर देखें कि रोजगार के लिए लाभार्थियों को ऋण देने में बैंकों के अधिकारी लापरवाही तो नहीं बरत रहे हैं। इनकी सूची बनाकर दें, कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बैंक प्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।