{"_id":"7e6b3ba5c8b7a27544c9245691e1b3c1","slug":"district-board-school-first-day-of-school-in-the-past-on-the-old-style-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों का पहला दिन पुराने ढर्रे पर बीता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिषदीय स्कूलों का पहला दिन पुराने ढर्रे पर बीता
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में गर्मियों की छूटटी के बाद बुधवार को निजी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल रही। निजी विद्यालयों में ज्यादातर बच्चे आए लेकिन परिषदीय विद्यालयों में सन्नाटा रहा। सरकारी स्कूलों में पहले दिन टीचर तो पहुंचे परंतु बच्चे नहीं दिखे। पेश है नगर के परिषदीय विद्यालयों की एक रिपोर्ट।
विज्ञापन
समय- 11 बजकर 30 मिनट, रामतीर्थ प्राथमिक विद्यालय, दीवानपुरा, पहले दिन इस विद्यालय में बच्चों का टोटा रहा। करीब साढ़े ग्यारह बजे स्कूल की प्रधानाध्यापिका विजयंती सहायक अध्यापिका पुष्पा के साथ बरामदे में खड़ी होकर बातें कर रहीं थीं। विद्यालय में आए पांच बच्चे कमरे में खेल रहे थे।
विज्ञापन
समय- 11 बजकर 40 मिनट, इंद्रिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दीवानपुरा, पहले दिन इस विद्यालय में एक भी बच्चा नहीं आया। प्रधानाध्यापिका का कमरा खुला हुआ था।
विज्ञापन
अन्य कमरों मेें ताले लगे थे। सहायक अध्यापिका बरामदें में कुर्सी डाले मोबाइल पर बातें कर रही थी। प्रधानाध्यापिका अरूणा यादव अपने कक्ष में बैठीं हुई थी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 40 बच्चे हैं लेकिन आज एक भी नहीं आया है।
समय- 11 बजकर 55 मिनट, रफी अहमद किदवई पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर
इस विद्यालय में पंजीकृत 55 बच्चों में कुल आठ बच्चे खेलते नजर आए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सलाउद्दीन ने बताया कि इस विद्यालय में वह सिर्फ अकेले हैं। पहला दिन होने पर कम बच्चे आए हैं।