फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District Badr was nabbed

जिला बदर दबोचा गया

Sat, 18 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
District Badr was nabbed
पुलिस - फोटो : amar ujala

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाले जिला बदर अपराधी को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने प्रधान व उसके साथियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


12 जून को इंगोहटा के ग्राम प्रधान शीतल कोरी से जिला बदर अपराधी रामबाबू कोरी ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचकर रंगदारी की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जिला बदर अपराधी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात पुलिस ने जिला बदर अपराधी रामबाबू को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसे गांव के कुछ लोगों ने शराब पिलाने के बाद ग्राम प्रधान के घर जाकर रंगदारी मांगने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में जब वह अपने साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। लेकिन प्रधान व उसके साथियों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर भागा और गांव के बाहर एक नलकूप में छिप गया। जब वह थाने में हाजिर होने आ रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में नया मोड़ आने पर पुलिस जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed